अभिषेक बनर्जी के बयान पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, गोली खाने को हम तैयार, जितनी गोली है चलाएं ममता सरकार

पुलिस चाहती तो गोली चलाकर 20-25 लोगों की जान ले लेती और मैं होता तो आंदोलकारियों के सिर में गोली मार देता नवान्न अभियान के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प पर अभिषेक बनर्जी के इस बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पलटवार किया।                                                                                                                            राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पुलिस चाहती तो गोली चलाकर 20-25 लोगों की जान ले लेती और मैं होता तो आंदोलकारियों के सिर में गोली मार देता, भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प पर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के इस बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह भाषा बंगाल की संस्कृति के साथ मेल नहीं खाती। उन्होंने साथ ही अभिषेक व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी कि जितनी गोली है सरकार चलवाए, गोली खाने को हम तैयार हैं। प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में मजूमदार ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कटाक्ष किया कि बंगाल के युवराज का बयान दर्शाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली नहीं चलने से वे पुलिस से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों पर गोली चलाने को लेकर अभिषेक का बयान इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में अब भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का और अत्याचार बढ़ेगा। हालांकि उन्होंने दोहराया कि ममता- अभिषेक के पास कितनी गोली है वह चलाएं, हम यह देखना चाहते हैं। उन्होंने साथ ही घोषणा की कि ममता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा दुर्गा व काली पूजा के बाद बड़े स्तर पर राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी। मजूमदार ने कहा कि हम हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं और अहिंसा के साथ आंदोलन को आगे ले जाएंगे। भाजपा नेता ने अभिषेक द्वारा न्यायपालिका पर उठाए गए सवाल की भी आलोचना की। उन्होंने इसके अलावा नुपुर शर्मा विवाद को लेकर हावड़ा के अंकुरहाटी में पिछले दिनों हुई हिंसा की घटना में लिप्त लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। इसपर उन्होंने ममता से जवाब भी मांगा।

 

Edit By : M T RAHMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This