Bulandshahar News बुलंदशहर के अंधियार गांव में बेटों के झगड़े का पटाक्षेप कराने आई मां की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर, क्राइम इंडिया संवाददाता। दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव को पहुंची मां के पैर में दराती लग गई। अधिक खून बहने से महिला की मौत हो गई। पति ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के अंधियार गांव निवासी जसराम ने तहरीर में बताया कि मंगलवार देर रात उसके दो बेटों में झगड़ा हो गया था। दोनों में बीच-बचाव करने के लिए 52 वर्षीय पत्नी बबली पहुंच गई। इसी दौरान पैर फिसल कर वह दराती के ऊपर गिर गई। जिससे उसके पैर में गहरा घाव हो गया। महिला को स्वजन अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय बबली की रास्ते में मौत हो गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Edit By : मोहम्मद तनवीर रहमान











Total Users : 73307
Total views : 75444