बुधवार 14 सितम्बर 22 Bihar Crime बिहार के वैशाली में बच्चा चोर समझ कर गांव के लोग जिसकी पिटाई कर रहे थे वो जंदाहा में हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित निकला। भीड़ ने जब उसे पिटना शुरू किया तो उसने खुद कहा मुझे छोड़ दो मैं बच्चा चोर नहीं सामूहिक दुष्कर्म करके भागा हूं। संवाद सहयोगी नाजिम अशरफ(वैशाली)। बिहार के वैशाली में पिछले दिनों प्रेमिका के सामने कुछ लड़कों द्वारा लड़की के साथ गंदा काम किया गया था। बदमाशों ने डर्टी वीडियो को भी वायरल किया था। पुलिस इस मामले में आरोपितों की तलाश में जुटी थी। लेकिन बुधवार को मुहआ थाना में गांव के लोग बच्चा चोर समझकर एक लड़को पिट रहे थे। इस दौरान लड़के ने कहा कि मैं बच्चा चोर नहीं हूं, जंदाहा सामूहिक दुष्कर्म में शामिल था। मुझे जाने दो। खबर के मुताबिक महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव के गाछी में बुधवार की दोपहर एक अनजान युवक को घूमते देख ग्रामीण ने बच्चा चोर समझ कर जमकर धुनाई कर दी. ग्रामीण द्वारा की जा रही पिटाई से बचने के लिए उसने अपने आप को चार दिन पूर्व जंदाहा थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपिक बताया जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस उस युवक को लेकर चली गई।
Edit By : M T RAHMAN











Total Users : 73307
Total views : 75444