Prime Minister Narendra Damodar Das Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मतिथि आज है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समाज सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन आज है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समाज सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं, इसके बाद पीएम मोदी ने श्योपुर में स्वयं सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में बहुत विशेष है। मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके संबोधन भी होंगे। PM मोदी ने कहा, आज देश ने विकसित भारत के निर्माण की तरफ एक अहम कदम उठाया है। भारत में देश में लास्ट माइल डिलीवरी तेजी से हो, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी चुनौतियां समाप्त हों, हमारे निर्माताओं और उद्योगों का समय और पैसा बचे इसका समाधान खोजने का प्रयास चला है और इसका स्वरूप राष्ट्रीय रसद नीति है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय रसद नीति का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। दिल्ली के करोल बाग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बस्ती संपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने लाखों स्थानों पर सेवा पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया है। ये कार्यकर्ताओं की उच्चतम सोच है। PM मोदी ने अपना जीवन देश सेवा, मानवता की सेवा, गरीब, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को ताकत देने का काम किया।
Edit By : M T Rahman











Total Users : 72374
Total views : 74223