West Bengal, Kolkata News: प्राइवेट पार्ट में छिपाकर 2KG सोना लाई विदेशी महिला, कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

West Bengal, Kolkata News कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने तलाशी के दौरान एक विदेशी महिला के प्राइवेट पार्ट से दो किलोग्राम सोना बरामद किया है। महिला ने बताया कि उसके शरीर में सोने के और भी कैप्सूल हैं।                                                                                                                                                    कोलकाता, क्राइम इंडिया संवाददाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने तलाशी में एक विदेशी महिला यात्री के प्राइवेट पार्ट और अंडरगार्मेंट से दो किलोग्राम सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार की है। आरोपित महिला सूडान की रहने वाली है। विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि प्रत्येक दिन की तरह की कस्टम के अधिकारी विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट के निकासी गेट पर जांच कर रहे थे। तभी सूडान से लौटी एक महिला का हावभाव देखकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ। इसके बाद जब महिला कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो अंडरवियर और प्राइवेट पार्ट से सोना मिला, जिसे देखकर सभी दंग रहे गए।                                अधिकारियों के अनुसार, महिला के पास से कुल 1,930 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 96.12 लाख रुपये है। महिला से पूछताछ में पता चला कि उसके शरीर के अंदर और भी सोने के कैप्सूल हैं। उसके बाद उसे वीआइपी रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी जांच की जा रही है।                                                        सूत्रों के मुताबिक, आरोपित महिला का नाम लैमिस अब्देलराजेग शरीफ है। शनिवार शाम करीब 7.20 बजे वह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी थी। इसके बाद एयरपोर्ट के ग्रीन चैनल को जैसे ही उसने पार किया, तभी सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों को महिला की हरकत पर शक हुआ। पूछताछ में विसंगति के कारण महिला कर्मियों ने जब तलाशी ली, तभी अंडरवियर से सोना मिला। बाद में उसके गुप्तांगों से सोने के पाउडर से भरे दो कैप्सूल बरामद किये गये। महिला से पूछताछ जारी है। बता दें कि सोने की कीमतों में इजाफे के बाद कोलकाता सहित देश के अन्य भागों में सोने की तस्करी में इजाफा हुआ है।

Edit By : M T RAHMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This