Bihar, छपरा के एक घर में आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवती, दो महिलाएं करा रही थीं गंदा काम

होटलों और रेस्‍ट हाउस में पुलिस की दबिश के बाद छपरा के एक घर में देह व्‍यापार का धंधा चलाया जा रहा था। स्‍थानीय लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने युवक-युवती समेत दो महिलाओं को पकड़ा है। इनपर एफआइआर की गई है।                          छपरा, क्राइम इंडिया संवाददाता नाजिम अशरफछपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक घर में देह व्‍यापार का धंधा चल रहा था। लोगों ने रविवार शाम इसको लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्राहक बता एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक-युवती समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ एफआइआर की गई है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि यहां महिला लंबे समय से देह व्‍यापार करा रही थी। पकड़ा गया युवक शहर के नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर मोहल्ला के लोगों का कहना है कि एक घर में लंबे समय से देह व्‍यापार चल रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। रविवार शाम एक युवक को उस घर में जाते देख लोग एकजुट हो गए क्‍योंकि उससे पहले एक युवती घर में घुसी थी। घर के बाहर बड़ी संख्‍या में लोग जुट गए। उनलोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। माजरा भांप कर युवक-युवती वहां से निकले लेकिन लोगों ने उन्‍हें पकड़ लिया। युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। भगवान बाजार थाने की पुलिस ने घर से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में उसी मोहल्ले के निवासी नागेंद्र सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार दोनों महिला एवं युवक-युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। रविवार की शाम युवक-युवती एवं दोनों महिलाओं को लेकर थाना पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के साथ मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। हंगामा करते हुए सभी को जेल भेजने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि दूरदराज से लड़के-लड़कियों को बुलाकर मोहल्ले में देह व्यापार कराया जा रहा है। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है।

Edit By ; M T RAHMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This