West Bengal Block Railway Tracks: एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय का लगातार दूसरे दिन बंगाल में रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें रद

Bengal Kurmis block railway tracks कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर खड़गपुर और आद्रा मंडलों में ट्रेन सेवाओं पर पड़ा खासा असर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को किया रद कई का मार्ग बदला गया।                                                                                                                                                            West Bengal कोलकाता, राज्य ब्यूरो। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय के लोग बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंगाल समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आंदोलन कर रहे हैं और प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया है। जिससे बंगाल, झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रेन सेवाएं दूसरे दिन सुबह से ही खासा प्रभावित हुई है। प्रदर्शनकारियों ने बंगाल के पुरुलिया व पश्चिम मेदिनीपुर जिले में विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया है, इसके कारण आवागमन बाधित है। दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि खड़गपुर, आद्रा व चक्रधरपुर मंडलों में प्रदर्शनकारी कई स्थानों पर रेल पटरियों पर सुबह से ही धरना दे रहे हैं। जिससे लगातार दूसरे दिन कई ट्रेनों को रद, शार्ट टर्मिनेशन और डायवर्जन (मार्ग परिवर्तन) करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर सुबह से ही हैं और प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेल सेवा सुचारु करने के लिए रेलवे अधिकारी राज्य सरकार के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं। दपूरे की ओर से एक बयान में बताया गया कि आंदोलन के कारण बुधवार को हावड़ा रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा- घाटशिला- हावड़ा मेमू एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार- पुरी एक्सप्रेस, पुणे- हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे को 26 ट्रेनों को रद करना पड़ा था जबकि 24 का रूट डायवर्ट और 16 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट या ओरिजिन किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि आंदोलनकारी खड़गपुर मंडल के खेमासुली व भंजपुर, आद्रा मंडल के निमडीह व कस्तौर एवं चक्रधरपुर मंडल के औनलाजोरी स्टेशनों के पास सुबह करीब पांच बजे से ही रेल पटरियों पर बैठ गए, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई। मंगलवार को रद की गई ट्रेनों में टाटानगर-हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस, हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़-कांतभांजी इस्पात एक्सप्रेस, आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस, टाटानगर दानापुर एक्सप्रेस और हावड़ा-घाटसिला-हावड़ा एक्सप्रेस व अन्य शामिल था।

 

Edit By : M T Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This