वेबसाइट पर बहन के लिए ढूंढ़ा रिश्ता, इंप्रेस होकर विवाहिता खुद कर बैठी प्यार, युवक भी निकला शादीशुदा

आगरा, क्राइम इंडिया संवाददाता। वर्चुअल दुनिया के मामले भी अलग हैं। छोटी बहन के लिए याेग्य वर की तलाश में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मिले युवक की लच्छेदार बाताें में खुद ही फंस बैठी और बाद में डिप्रेशन का शिकार हो चली। वर्चुअल रिश्तों में कई सच्चाई छिप जाती हैं। लोग अपनी हकीकत छिपा लेते हैं। होते कुछ हैं और बताते कुछ हैं। ऐसे में जब उनकी सच्चाई पता चलती है तो सामने वाले का डिप्रेशन में आना लाजिमी है। जो उसे खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर सकता है। आगरा की रहने वाली एक विवाहिता के साथ ऐसा ही हुआ। मगर, समय रहते उसकी काउंसलिंग और पति द्वारा उसके साथ खड़ा होने रहने के चलते वह डिप्रेशन से उबर सकी। हुआ यूं कि आगरा की रहने वाली एक विवाहिता छह महीने पहले अपने मायके आई हुई थी। किसी बात पर पति से उसकी अनबन चल रही थी। मायके में रहने के दौरान विवाहिता ने छोटी बहन के लिए शादी की वेबसाइटों पर लड़का देखना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसे लड़़के का प्रोफाइल पसंद आया। उसकी प्रोफाइल पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। लड़के से बात की, उसका बातचीत का तरीका पसंद आया। जिससे प्रभावित होकर विवाहिता ने उससे बातचीत शुरू कर दी। उधर, वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल डालने वाले युवक को भी विवाहिता से बातचीत के बाद उसमें दिलचस्पी लेने लगा। दोनों ने एक दूसरे से नियमित बातचीत शुरू कर दी। छोटी बहन के लिए रिश्ता देखने वाली विवाहिता उससे खुद प्यार कर बैठी थी। अपने बारे में उसने सब कुछ बता दिया। युवक काे लगा कि विवाहिता उसे लेकर गंभीर है तो उसे सच बताना पड़ा। युवक ने बताया कि वह भी शादीशुदा है। मगर, तब तक विवाहिता रिश्ते को लेकर काफी आगे निकल चुकी थी। युवक ने यह देख उससे बातचीत करना बंद कर दिया। जिससे वह डिप्रेशन में आ गई। आत्मघाती विचार उसके मन में आने लगे। एक बार गले पर रस्सी का फंदा भी कसने का प्रयास ाकिया। मगर, बाद में ध्यान आया कि उसके बच्चे भी हैं,जिसके बाद उसने यह विचार त्याग दिया। वह इस समस्या से उबरने का प्रयास कर रही थी। इस बीच उसे आशा ज्योति केंद्र के बारे में परिचित से जानकारी मिली। यहां आकर महिला ने अपनी समस्या बताई। काउंसलिंग के दौरान उसके पति को भी बुलाया गया। पति ने पत्नी को समझाया कि जो हुआ उसे भूल जाए। उसे आगे की जिंदगी के बारे में सोचना चाहिए। वह हर परेशानी में हमेशा उसके साथ है। पति और काउंसलर की बातों ने विवाहिता को हौसला दिया। उसने नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।

Edit By : M T RAHMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This