एक रात साथ रहकर फरार हुआ प्रेमी, घर से भागी लड़की ने फिर चुना नया रास्ता; वैशाली की ये लव स्टोरी थोड़ी अलग है

गोरौल (वैशाली), संवाद सूत्र। Vaishali News: प्‍यार और शादी के चक्‍कर में लड़के-लड़कियों के घर छोड़कर भाग जाने की घटनाएं आपने ढेरों सुनी होंगी। लेकिन, बिहार के वैशाली जिले की यह जो घटना है, ऐसी कहानी आपने शायद ही सुनी हो। यह कहानी तब सामने आई, जब पुलिस ने अप्रैल महीने से लापता एक किशोरी को बरामद कर लिया। लड़की ने पुलिस के सामने अजीब कहानी बताई है। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से अप्रैल माह में नाबालिग लड़की गायब हो गई। लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के ही शिव मंदिर के पास खड़ी थी। कुछ लोगों ने उसे फोन कर गोरौल बाजार में बुलाया। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो वह अपनी पुत्री की खोजबीन शुरू किए। पिता ने पुलिस को बताया कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि विक्की कुमार कुछ लोगों से मिलीभगत कर उसके पुत्री का अपहरण शादी करने या गलत कार्य कराने की नीयत से कर लिया है। इसी बीच अपहृत किशोरी ने दो बार वीडियो जारी कर बताया था कि वह विक्की से प्यार करती है। लड़की ने बताया कि विक्की दो और लड़कियों की मदद से उसे बुलाकर मुजफ्फरपुर ले गया था। रात भर विक्‍की लड़की के साथ रहा, लेकिन जैसे ही उसे मामला पुलिस तक पहुंचने का पता चला, वह फरार हो गया। अब लड़की बुरी तरह फंस गई। घर लौटने के लिए भी वह खुद के सामने रास्‍ता नहीं देख रही थी। इसी बीच वह मुजफ्फरपुर के गोबरसही मुहल्ले के रहने वाले एक लड़के के संपर्क में आई और उसी से शादी कर ली। इस बीच लड़की को पता चला कि विक्‍की को पुलिस ने उसके अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, तो उसने वीडियो जारी कर उसे छोड़ देने की अपील की। हालांकि पुलिस की डायरी में यह केस अनसुलझा ही रहा। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपहृत किशोरी के पिता एवं अन्य स्वजन उसके संपर्क में हैं। जिसके बाद पुलिस ने घर वालों पर दबाव बनाया। परिवार वालों को भी पकड़कर थाना लाया। परिणाम स्वरूप अपहृत किशोरी को मुजफ्फरपुर के नेउरा से बड़े ही नाटकीय ढंग से बरामद कर थाना पर लाया गया। इस मामले में आरोपी वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना विशनपुर गांव निवासी विक्की कुमार कई महीने से जेल में बंद भी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है और बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है। लड़की के स्वजनों से भी पूछताछ की गई है।

Edit By : M T RAHMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This