क्राइम इंडिया संवाददाता, कोलकाता : राज्य ब्यूरो। कोलकाता में काल सेटंर की आड़ में आम नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कोलकाता से सटे दमदम के नागेरबाजार थाने की पुलिस ने मामले में तीन महिलाएं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग तुरंत ऋण दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। घटना नागेरबाजार थानांतर्गत राष्ट्रगुरु एवेन्यू इलाके की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को रविवार को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस हिरासत मे भेज दिया गया। अभियुक्तों के पास से कई मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार नागेरबाजार में स्काईलाइन साल्यूशंस नाम के काल सेंटर की आड़ में जल्द ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का सिलसिला चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस उक्त काल सेंटर में छापामारी की। छापेमारी के दौरान आरोपितों के पास से सिम के साथ 35 टीजीएसएम लैंडफोन, दो लैपटाप, एक टैब, विभिन्न दस्तावेजों के साथ एक वाईफाई फाइबर व कई उपकरण जब्त किए गए हैं। इस गिरोह का संजाल कहां तक फैला है? इस गिरोह से और कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं, पुलिस की जांच कर रही है। बताते चलें कि कुछ माह पहले महानगर में चल रहे तीन अवैध काल सेंटरों का सीआइडी अधिकारियों ने भंडाफोड़ किया था। सीआीडी की टीम ने डलहौसी के मर्टिन बर्न बिल्डिंग, बहूबाजार के सेट्रल प्लाजा बिल्डिंग और पार्क स्ट्रीट के ओम टॉवर स्थित आफिस में चल रहे काल सेंटरों पर छापामारी की थी। छापामारी के दौरान सीआइडी अधिकारियों ने मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। अभियुक्तों के पास से 30 लाख रुपये नकद, एक कार, भारी संख्या में मोबाइल सिम और लैपटाप जब्त किए गए थे। पुरुलिया के केंदा थाने में एक व्यक्ति ने ठगी की शिकायत दर्ज करायी थी। मामले की जांच के दौरान सीआइडी अधिकारियों को कोलकाता में चल रहे तीन अवैध काल सेटरों के बारे में पता चला। इन काल सेंटर के जरिए लोगों को इंश्योरेंस पालिसी में निवेश करने ज्यादा मुनाफा और सस्ते ब्याज दर पर बैंक लोन दिलाने की बात कहकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की जाती थी। सीआइडी अधिकारियों ने डलहौसी के मार्टिन बर्न बिल्डिंग के तीसरे तल्ले पर स्थित कमरे, सेंट्रल प्लाजा के दूसरे तल्ले और पार्क स्ट्रीट इलाके के एक आफिस में छापामारी की थी। छापामारी के दौरान अधिकारियों को पता चला कि वहां पर अवैध तरीके से काल सेंटर चल रहे हैं। सीआइडी अधिकारियों के अनुसार संदीप विश्वास नामक व्यक्ति इस ठगी के गोरखधंधे को चला रहा था।
Edit By : RAHMAN











Total Users : 72571
Total views : 74479