बीमार पति के लिए हमेशा घर आता था पटना का जांचघर वाला, महिला ने छह महीने से चल रहे ‘खेल’ से उठाया पर्दा

क्राइम इंडिया संवाददाता नज़ीम अशरफ़ पटना। पटना की इस महिला के पति अक्‍सर बीमार रहते हैं। उनका मर्ज गंभीर है और इलाज चल रहा है। इलाज के क्रम में पैथोलाजिकल जांच के लिए सैंपल लेने एक तकनीशियन अक्‍सर महिला के घर आता-जाता था। इसी का फायदा उठाकर स्‍वास्‍थ्‍य जांच प्रयोगशाला के तकनीशियन ने महिला के साथ गंदा काम कर दिया। और तो और वह महिला से रुपए भी ऐंठने लगा था। जब पानी सिर के ऊपर जाने लगा तो महिला ने उसके खिलाफ लड़ने का मन बना लिया। महिला के मुताबिक, उसके पति गंभीर रोग से ग्रसित हैं। उनकी नियमित खून जांच के लिए एक तकनीशियन घर आता था। उसने धोखे से नहाते वक्त का वीडियो बना लिया था। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला के साथ खूब मनमानी की।महिला के मुताबिक वीडियो वायरल करने का भय दिखा कर वह छह माह तक यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, समय-समय पर उससे मोटी रकम की भी मांग करता था। लोक-लाज के डर से महिला उसकी मांगों को पूरा करती रही। जब ये बात महिला के परिवारवालों को पता चली और लड़के ने अपना ठिकाना बदल लिया। महिला का आरोप है कि वह 17 सितंबर को शिकायत करने थाने गई थी, जिसके बाद आरोपित के भाई ने काल कर जान से मारने की धमकी दी। फुलवारीशरीफ की रहने वाली एक महिला ने स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला के तकनीशियन पर भय दिखा कर यौन शोषण करने का आरोप लगा गर्दनीबाग थाने में लिखित शिकायत की है। महिला ने युवक पर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने प्राथमिकी नहीं की। इससे नाराज पीड़ित महिला ने बुधवार को एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों से शिकायत की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

 

Edit By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This