West Bengal Kolkata Mobile gaming App fraud: आमिर खान की महिला साथी के खाते में मिले 30 करोड़ रुपये, गिरफ्तार

क्राइम इंडिया संवाददाता, कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मोबाइल गेमिंग ऐप ई-नगेट्स के जरिए करोड़ों की ठगी की जांच में जुटी कोलकाता पुलिस ने अब इस फ्राड मामले के सरगना आमिर खान के एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार की देर रात शहर की पुलिस ने सोमा नस्कर (28) को गिरफ्तार किया, जो ऐप से होने वाली कमाई को जमा करने के लिए आमिर खान को किराए पर अपना निजी बैंक अकाउंट देती थी। बैंक अकाउंट में 30 करोड़ रुपये का एक रिजर्व भी कोलकाता पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही ई-नगेट्स घोटाले में अब तक 74.68 करोड़ रुपये पकड़े जा चुके हैं। ईडी अधिकारियों ने 10 सितंबर को महानगर के गार्डनरीच इलाके में शाही अस्तबल लेन में आमिर खान के पिता निसार खान के आवास से 17.32 करोड़ रुपये कैश बरामद किए थे। इसके बाद, पुलिस ने गुरुवार को आमिर खान के एक क्रिप्टोकरंसी वालेट से 14.53 करोड़ रुपये जब्त किए। बुधवार को ईडी ने 12.73 करोड़ रुपये के बिटकाइन को जब्त कर लिया, जिसे एक स्थानीय व्यवसाई के क्रिप्टोक रेंसी वालेट में जमा किया गया था। मामले में चार अन्य करीबी सहयोगियों समित मंडल (37), राहुल पाल (37), प्रसेनजीत सरकार (32) और प्रतीक वाजपेयी (29) को भी गिरफ्तार किया गया है। बाजपेयी साल्टलेक में आमिर खान के कार्यालय के प्रबंधक थे, जहां से वह ई-नगेट्स धोखाधड़ी व्यापार संचालित करते थे। कार्यालय से दो अत्याधुनिक सर्वर मशीनें, 1,952 मोबाइल सिम कार्ड, कई लैपटाप और डेस्कटाप जब्त किए गए। आमिर खान, जिसे कोलकाता पुलिस ने 24 सितंबर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था, फिलहाल रिमांड पर है। उसे आठ अक्टूबर को निचली अदालत में पेश किया जाएगा।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This