Bihar Crime: लड़की की रात वाली गलती अब उसे पड़ रही है भारी, छपरा से दिल्ली तक फ्लैट की बताई कहानी

बिहार के छपरा में वर्ष 2014 में एक लड़की के साथ एक युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया.

 

क्राइम इंडिया संवाददाता नज़ीम अशरफ़। संसू, गड़खा (छपरा)। बिहार के छपरा में एक युवती ने शादी का झांसा देकर 2014 से अलग-अलग जगह ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका प्रेमी उसे दिल्ली लेकर गया और फ्लैट में उसके साथ गंदा काम करता रहा। लेकिन अब जब शादी की बात आई तो तेजाब से जला देने की धमकी दी जा रही है। गड़खा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाना पुलिस से शिकायत की है कि वर्ष 2014 से ही एक युवक शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पहले शादी की बात करने पर वह टालता रहा और अब तेजाब से जला देने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा है। हर तरफ से निराश होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बताया कि वर्ष 2014 में आरोपित गड़खा के खदहां गांव निवासी मो. इसराइल मियां उनके यहां आया और रात में रुक गया। उस रात उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया तथा केस करने पर शादी करने की बात कही। फिर वह जब तब ऐसा करने लगा। बाद में शादी करने की बात कह वह पीड़िता को अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां स्थान बदल कर कई जगह रहा और उसका यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने नौ अगस्त, 2022 को उससे पूछा कि शादी करने के लिए दिल्ली लाया तो फिर शादी क्यों नहीं कर रहे। इस पर उसने घर चलने पर शादी करने की बात कही। अगले दिन सुबह में जब वह उठकर काम पर जाने के लिए निकला तो आया नहीं और मोबाइल भी स्वीच आफ बताने लगा। इसके बाद वह 16 अगस्त, 2022 को गांव लौट गई तो वह दो दिन बाद ही फोन कर उसे तेजाब से जला देने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा।  थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने कहा कि शिकायती आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This