इंडोनेशिया के स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दोरान भड़की हिंसा,
क्राइम इंडिया संवाददाता, इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में 129 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं. इंडोनेशिया की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना ईस्ट जावा की है. समाचार एजेंसी के मुताबिक ईस्ट जावा के एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे. फुटबॉल मैच का नतीजा आया तब मैदान में मैच देखने पहुंचे प्रशंसक आक्रोशित हो उठे. नाराज फैंस फुटबॉल मैदान में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया. आक्रोशित प्रशंसकों ने फुटबॉल मैदान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. ईस्ट जावा पुलिस के चीफ निको एफिंटा के मुताबिक इस हिंसक घटना में मैदान में ही 34 लोगों की मौत हो चुकी थी. ईस्ट जावा पुलिस के चीफ निको एफिंटा के मुताबिक बाकी लोगों की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है. बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के ईस्ट जावा स्थित एक स्टेडियम में Persebaya Surabaya और Arema FC के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में अरेमा एफसी की टीम को मात मिली. टीम की हार के बाद आक्रोशित प्रशंसक मैदान में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी. इस हिंसा में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है. फुटबॉल स्टेडियम में हिंसा की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल के जवानों ने खिलाड़ियों को किसी तरह मैदान से सुरक्षित बाहर निकाला.
Edited By : Rahman











Total Users : 73306
Total views : 75443