यूपी की महिला को बक्‍सर में जबरन उठा ले गए बोलेरो सवार, कुछ देर बाद गंभीर हालत में फेंका, अब तक FIR नहीं

यूपी की महिला ने बक्‍सर स्‍टेशन के पास से जबरन बोलेरो से ले जाकर सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है।         

क्राइम इंडिया संवाददाता। बक्सर स्टेशन के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय युवकों ने गंभीर स्थिति में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में जीआरपी का कहना है कि घटना उसके क्षेत्र से बाहर की है, जबकि नगर पुलिस का कहना है कि घटनास्थल जीआरपी के क्षेत्र में पड़ता है। इस विवाद में अभी तक दोनों में से कहीं भी पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं गई। जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह पीड़िता से मिलने के लिए सदर अस्पताल गए थे। पीड़िता के अनुसार वह यूपी की रहने वाली है। रविवार को उसके ससुरालवालों ने किसी घरेलू विवाद के बाद घर से निकाल दिया था। औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता का मायका होने है। अंधेरा हो जाने के कारण वह शाम में सुरक्षा की वजह से स्टेशन पर ही रुक गई थी। रात में भूख लगने पर वह कुछ खाने के लिए स्टेशन से निकलकर बाहर समोसे की दुकान पर गई। महिला ने बताया तभी एक बोलेरो उसके पास आकर रुकी और उसमें सवार तीन युवकों ने उसे गाड़ी के अंदर खींच लिया। इसके बाद उसके साथ तीनों ने दुष्‍कर्म किया और इटाढ़ी रोड में कहीं छोड़ दिया। इस बीच स्थानीय किसी युवक की नजर उसपर पड़ी तो उसे अपने अन्य साथियों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्टेशन से बाहर हुई है तो वह नगर थाना का क्षेत्र है। इस कारण उन्‍होंने इस मामले में हाथ नहीं डाला। इधर नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि घटनास्थल जीआरपी के क्षेत्र में होने से उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में दो थाना क्षेत्रों के विवाद में अभी तक किसी भी थाना ने पीड़िता के बयान पर शिकायत तक दर्ज नहीं की है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This