Bihar Crime: जमुई की युवती ने प्रेमी के लिए छोड़ा परिवार, फिर ऐसी हालत में मिला शव कि कांप जाएंगे आप

Bihar Crime बिहार के जमुई की एक युवती ने अपने प्रेमी के लिए परिवार छोड़ दिया। वह उसके साथ भाग गई।

जमुई, क्राइम इंडिया संवाददाता, Bihar Crimes: बिहार के जमुई नगर थाना इलाके की एक लड़की प्रेम जाल में फंसकर घर से चली गई। कुछ ही दिनों  बाद उसका क्षत-विक्षत शव पश्चिम बंगाल से बरामद किया गया। शरीर का उपरी हिस्‍सा गायब होने के कारण शव की पहचान वहां मिले मोबाइल व कपड़ों से की गई। हत्‍या के शक की सूई प्रेमी पर घूम रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जाता है की नगर थाना क्षेत्र के बिहारी के रहने वाले एक व्‍यक्ति ने बीते 19 सितंबर को नगर थाने में अपनी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस  छानबीन में जुटी ही थी कि तीन दिनों बाद बीते 22 सितंबर को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन थाना इलाके में एक लड़की का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से गायब था। इस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। अपहृत लड़की के स्वजनों को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने पहले तो शव की शिनाख्त करने में असमर्थता जाहिर की, लेकिन बाद में शव के समीप से बरामद मोबाइल फोन और कपड़ों से उसकी शिनाख्त कर ली। बताते चलें कि घटना को लेकर दर्ज एफआइआर में संजय कुमार सिंह ने बताया था कि उनकी बेटी बीते 15 सितंबर को सुबह 6:40 बजे अपनी साइकिल से केकेएम कालेज एवं एनसीसी जाने के लिए घर से निकली, लेकिन शाम तक  लौटकर नहीं आई। जब उसकी खोजबीन शुरू की तब पता चला कि उसकी सहेली रिया कुमारी के घर पर उसकी साइकिल और बैग पड़े हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रियांशु कुमार नामक एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। उसके साथ कबड्डी का कोच श्याम कुमार भी था। नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है। मृतका की शिनाख्त कर ली गई है तथा पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य मंगाए गए हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This