Bihar Crime बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना परिसर में एक दारोगा किशोरी के साथ गंदा काम किया है।
क्राइम इंडिया संवाददाता, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक दारोगा की करतूत ने वर्दी को शर्मसार किया है। खबर के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को थाना परिसर में बुलाकर एक दारोगा ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी के विरोध करने के बाद दारोगा ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां और फिर मीरगंज थानाध्यक्ष को दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं एसपी के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। वहीं घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी मीरगंज थानाध्यक्ष को दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं एसपी के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि मीरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बीएन प्रसाद थाना परिसर में ही रहते है। ऐसे में दारोगा बीएन प्रसाद का खाना बनाने के लिए एक महिला आती थी। इस दौरान शनिवार की शाम को महिला की तबीयत खराब होने के बाद वह शनिवार को खाना बनाने के लिए नहीं गई। जिसके बाद दारोगा बीएन प्रसाद ने फोन कर बर्तन साफ करने की बात कहते हुए महिला की बेटी को थाना परिसर में स्थित अपने आवास पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान किशोरी ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो दारोगा ने अश्लील हरकत करने के साथ किशोरी को छोड़ दिया। जिसके बाद किशोरी अपने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद महिला व पीड़ित किशोरी मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार को इसकी जानकारी दी। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान पर महिला थाने में पस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आरोपित दारोगा को अरेस्ट कर लिया गया है।
Edited By : Rahman











Total Users : 71583
Total views : 73091