Nawada Crime: चार साल बाद अपने ससुराल आई थी बहन, भाई ने ही गोलियों से छलनी कर ले ली जान, जानिए कारण

प्रेम-प्रसंग में शादी करना युवती को पड़ा महंगा। चार साल पहले चांदनी कुमारी ने विपिन दास के साथ शादी रचा कर चेन्नई चली गई थी। 

क्राइम इंडिया संवाददाता नज़ीम अशरफ़, अकबरपुर, (नवादा): नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग में एक विवाहिता की हत्या की बात सामने आ रही है। प्रेम-प्रसंग में शादी करना युवती को पड़ा महंगा। चार साल पहले चांदनी कुमारी ने विपिन दास के साथ शादी रचा कर चेन्नई चली गई थी। अरसे बाद वह अपने ससुराल प्रखण्ड के नेमदरगंज दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए आई थी।नेमदारगंज गांव के बरतारा में बाजार करने के लिए निकली थी। जहां मृतका के भाई कुंदन कुमार ने बहन को देखते ही शुक्रवार की शाम दनादन तीन गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर, मृतका का भाई घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक लड़की ने दूसरी जाति के लड़के से शादी की थी। अपने पति के साथ भागकर चेन्नई में रहने लगी थी। इस बात से लड़की के मायके वाले काफी परेशान और खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This