Big Incident in Kushinagar उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई।
कुशीनगर, क्राइम इंडिया संवाददाता, ओम शुक्ला: कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी के गांव अमवा में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने प्रेमिका व उसके स्वजन सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि युवक युवती के स्वजातीय न होने से युवती के स्वजन युवक को पहले धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पटहेरवा क्षेत्र के रहसूशुमालीपट्टी निवासी चंद्रशेखर प्रसाद के अनुसार उनके बेटे 20 वर्षीय विकास का अमवा निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती कई बार हमारे घर भी आ चुकी है। हर बार समझा बुझाकर उसे उसके घर भिजवाया। रविवार की रात नौ बजे युवती ने फोन कर विकास को अपने गांव बुलाया। मना करने के बाद भी वह नहीं माना और युवती से मिलने बाइक से निकल गया। रात लगभग 11 बजे फोन कर वहां के लोगों ने बेटे की हत्या की सूचना दी। हम अपने गांव के प्रधान सहित दूसरे लोगों को लेकर वहां पहुंचे तो युवती के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर विकास का शव खून से लथफथ पड़ा था। पुलिस को सूचना दी। हत्या की खबर पर पुलिस आ गई। एसएचओ आशुतोष सिंह ने जांच पडताल के बाद शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी रितेश सिंह पहुंच गए। रात में ही डाग स्क्वाड टीम बुला ली गई। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किया। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती व उसके स्वजन सहित पांच लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।
Edited By : Rahman











Total Users : 71637
Total views : 73148