बिहार के आरा जिले की रहने वाली इस महिला की कहानी बड़ी अजीब है।
आरा, क्राइम इंडिया संवाददाता: बिहार में महिलाएं आम तौर पर अपने हाथों पर गोदना लिखवाती हैं। महिलाएं ज्यादातर गोदना में अपने पति का नाम लिखवाती हैं। लेकिन, आरा की एक महिला ने अपने दोनों हाथों पर दो अलग-अलग नाम से गोदना लिखवा रखा था। इसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है। आरा टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा ( बलबतरा ) बांध के समीप रविवार विषैले पदार्थ से एक महिला की मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीय महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव की रहने वाली थी। महिला के हाथ पर गोदना से दो नाम लिखा पाया गया है। इधर, मृतका के बेटे ने अपने रिश्ते में लग रहे चाचा व अपनी मां के कथित प्रेमी पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके पिता आठ माह पूर्व हत्या के मामले में जेल गए थे। इसी दौरान मां और एक शख्स के बीच प्रेम हो गया और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। फोन पर भी बातें करने लगे। इस बीच उक्त प्रेमी ने उसकी मां से एक लाख रुपये कर्ज लूना खरीदने के लिए लिया था। जिसमें उसने 20 हजार रुपये लौटा दिया था, जबकि 80 हजार रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। जब दोनों के बीच अवैध संबंध की बात बेटे को पता चली तो उसने उस शख्स और अपनी मां की भी पिटाई की थी। 20 दिन पूर्व ही उसके पिता जेल से बाहर बेल पर आए हैं। रविवार की सुबह उसकी मां ने उससे दो हजार रुपये मांगे और बोली कि बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने आरा जा रही है। इसी बीच या घटना घट गई। मृतका को तीन पुत्र धन कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार एवं एक पुत्री अंजली कुमारी है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Edited By : Rahman











Total Users : 71583
Total views : 73091