Lucknow: नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपित को STF ने दबोचा, 300 से लिया था तीन-तीन लाख रुपये

लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपित को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 

लखनऊ, क्राइम इंडिया संवाददाता। मंडी परिषद, एफसीआइ और ग्रामीण अभियंत्रण समेत अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज चंद्र भूषण दुबे को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रभूषण ने पांच साल में 300 से अधिक लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की है। एसटीएफ के प्रभारी एसएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि चंद्रभूषण विकास नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ अगस्त 2022 में पुनीत नाम के व्यक्ति ने महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी परिचय पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उसने छह युवकों को एफसीआइ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक से तीन लाख रुपये ठगे थे। उसने ग्रामीण अभियंत्रण में नौकरी के नाम पर प्रति व्यक्ति से तीन लाख रुपये लिए। मंडी परिषद में आठ से 10 युवकों को नौकरी का झांसा दिया और उनसे प्रति व्यक्ति 55 हजार रुपये लिए। चंद्र भूषण अपने कई साथियों के साथ मिलकर ठगी करता था। उसने वर्ष 2008 में ईगल सिक्योरिटी के नाम से कंपनी खोली थी। करीब आठ साल बाद उस कंपनी को बंद कर दी। इसके बाद चंद्रभूषण ने अभिलाषा और मनोज यादव व कुछ साथियों के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम शुरू किया। यहीं से इन लोगों ने नौकरी के नाम पर ठगी करने का काम शुरू किया था।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This