बीएसएफ ने आइसीपी पेट्रापोल पर यात्री बस से जब्त की सात लाख बांग्लादेशी मुद्रा, तीन गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 179वीं वाहिनी के जवानों ने उत्तर 24 परगना में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आइसीपी पेट्रापोल पर तलाशी के दौरान एक यात्री बस से सात लाख की बांग्लादेशी मुद्रा जब्त की है।

कोलकाता, क्राइम इंडिया संवाददाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 179वीं वाहिनी के जवानों ने उत्तर 24 परगना में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आइसीपी पेट्रापोल पर तलाशी के दौरान एक यात्री बस से सात लाख की बांग्लादेशी मुद्रा जब्त की है। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार की है जब एकीकृत जांच चौकी (आइसीपी) पेट्रापोल पर जवानों ने कोलकाता से ढाका जाने वाली यात्री बस की तलाशी ली, जिसमें तीन लोगों के पास से सात लाख बांग्लादेशी टाका बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों की पहचान तपन दास (चालक), प्रशांत दत्ता (परिचालक) और सुशांत दास (सहायक) के रूप में हुई। तीनों उत्तर 24 परगना का ही रहने वाला है। ये लोग बांग्लादेशी मुद्रा को गैर कानूनी तरीके से भारत से बांग्लादेश लेकर जा रहे थे। बीएसएफ के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने  बताया कि ये मुद्रा उन्होंने लिटन घोष निवासी डनलप, कोलकाता से प्राप्त की थी और आगे श्यामोली परिवहन के आफिस ढाका, बांग्लादेश में सौंपनी थी। लेकिन बीएसएफ ने उससे पहले ही इसे जब्त कर लिया। बीएसएफ ने  गिरफ्तार लोगों को जब्त बांग्लादेशी टका के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय पेट्रापोल को सौंप दिया है। इधर, इस सफलता पर 179वीं वाहिनी के कमांडिंग आफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसके चलते तस्करों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि इस तरह की तस्करी में जो भी लोग लिप्त है उनका पता लगाने के लिए भी हमारा खुफिया विभाग खोजबीन कर रहा है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This