Udham Singh nagar News : रात में कमरे के बाहर सोई थी पत्नी, पति था अंदर, सुबह दिखा कुछ ऐसा, पहुंच गई पुलिस

Udham Singh Nagar News ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में कारपेंटर की मौत हो गई। स्वजनों ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

क्राइम इंडिया संवाददाता : Udham Singh Nagar News : ऊधम सिंह नगर में संदिग्ध हालात में कारपेंटर की मौत हो गई। उसके कमरे में बेड पर उसकी लाश पड़ी मिली। इसका पता चलते ही पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतक के स्वजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप (wife accused of murder) लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिवार के साथ रहता था। गुरुवार को उसके पिता कहीं गए हुए थे। घर में तालिब और उसकी पत्नी ही थे। बताया जा रहा है कि रात में दोनों पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद तालिब खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि उसकी पत्नी बाहर ही सो गई थी। शुक्रवार सुबह चार बजे जब तालिब की पत्नी की आंख खुली तो उसने दरवाजा खोला तो अंदर से बंद मिला। इस पर उसने आवाज भी दी लेकिन अंदर से तालिब की कोई आवाज नहीं आई। यह देख तालिब की पत्नी ने पड़ोसियों के साथ ही अपने चचेरे देवरों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसे स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान तालिब के स्वजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का शक जताया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के गले में दुपट्टे के निशान मिले है। ऐसे में माना जा रहा है कि आत्महत्या के दौरान दुपट्टे का फंदा टूट गया। बताया कि स्वजन मृतक की पत्नी पर हत्या करने का भी आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This