ऊधम सिंह नगर में पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

रुद्रपुर के आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी शिशुपाल का गुरुवार रात पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद शिशुपाल ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

क्राइम इंडिया संवाददाता, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप में पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले पति की हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पत्नी से हुए विवाद के बाद आरोपित ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी, बाद में पछतावा हुआ तो उसने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गुरुवार देर रात आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी शिशुपाल ने पत्नी रिंकी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शिशुपाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन रस्सी टूट जाने से वह बेहोश होकर गिर गया था। इसका पता चलते ही पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल पहुंचाया था। मृतका के पिता राम विलास ने दामाद पर पुत्री की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी सौंपी थी। मामले में पुलिस ने आरोपित शिशुपाल के साथ ही उसकी मां विद्या देवी और भाभी महेश्वरी समेत अन्य के विरुद्ध हत्या और दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शिशुपाल की हालत में सुधार होने के बाद देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इस दौरान उसने बताया कि बरेली से आने के बाद उसकी पत्नी रिंकी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने रिंकी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। कुछ देर बाद पत्नी की हत्या का अफसोस हुआ तो उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रिंकी का गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This