amazing love story Bhagalpur बिहार के भागलपुर में 40 वर्ष की एक महिला को 20 साल के एक लड़के से प्यार हो गया।
भागलपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। भागलपुर में एक अद्भुत प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां 40 वर्ष की महिला को 20 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। महिला को पहले से तीन संतान है। तीनों संतान को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ चली है। हालांकि महिला के पति का निधन हो गया है। इसके बाद उसके जीवन में 20 साल का यह युवक आया। दोनों के बीच प्यार हो गया। इस प्यार की चर्चा यहां काफी दिनों से हो रही थी। जानकारी के अनुसार, तीन बच्चे की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास जबकि प्रेमी का उम्र 20 वर्ष के आसपास है। महिला का ससुराल वालों ने सबौर थाने में इसकी सूचना दी है।भागलपुर जिले के एकचारी खड़हरा गांव निवासी विनय सिंह की शादी झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत काठीकुंड गांव की निवासी गुड़िया देवी के साथ हुई है। पति विनय ट्रक चालक था। विगत चार वर्ष पहले विनय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में गुड़िया देवी अपने मायके काठीकुंड गई थी। वहीं से सबौर थाना अंतर्गत उपरभिट्ठी निवासी गोपाल मंडल का पुत्र कलयुग उर्फ दिगंबर के साथ भागकर यहां आ गई है। महिला को 14 वर्ष का बेटा आदर्श चौहान सहित अन्य और दो बेटियां हैं। महिला अपने मायके झारखंड से भागकर सबौर आई है। स्वजनों ने बताया कि महिला का प्रेमी उसके आधे उम्र का है। सबौर के उपरभिट्ठी गांव में गांव वाले समक्ष पंचायती कर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ बात नहीं बनी। सबौर थाना से लेकर मिट्ठी गांव तक लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय हो गया है। लोग उत्सुकतावश मामले को जानने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला स्वेच्छा से प्रेमी के साथ आई है। जिसे प्रेमी के घर वाले भी स्वीकार कर लिए हैं। महिला का संतान किसके साथ रहेगा यह भी अभी तय नहीं है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479