करेला, जब मसाज थेरेपिस्ट हो गया, कातिल पैसा के लालच में दो महिलाओ को दी बलि

करेला, जब मसाज थेरेपिस्ट हो गया, कातिल पैसा के लालच में दो महिलाओ को दी बलि.

केरल के त्रिरुवल्ला में चौंकाने वाला सामने आया है, जहां घर में धन और संपत्ति आए, इसलिए दो महिलाओं की बलि दे दी गई. पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की. इसके बाद उन्हें दफना दिया. आरोपियों के पड़ोसी ने बताया कि हमें उनके बारे में सुनकर झटका लगा है. वे लोग ऐसा भी कुछ कर सकते हैं, हमने सोचा नहीं था. पड़ोसी बाहुलेयान ने बताया, ”मैं उसे अच्छे से जानता हूं. वो मेरा बचपन का दोस्त है. उसके पिता मसाज थेरेपिस्ट थे. उनकी मौत के बाद वही पिता का काम संभाल रहा था. जब हमें पता लगा कि उसने पत्नी के साथ मिलकर दो महिलाओं की बलि दी है, हमें बहुत बड़ा झटका लगा. क्योंकि वो ऐसा बिल्कुल भी नहीं था. हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि पति-पत्नी पैसों के लालच में महिलाओं के साथ इतना बुरा कर सकते हैं.’ बता दें, जिन महिलाओं की बलि दी गई, उनके नाम रोसेलिन और पद्मा थे. एक महिला जून से जबकि दूसरी सितंबर से लापता थी. पुलिस जब दोनों के लापता होने के केस में जांच कर रही थी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि महिलाओं की बलि दी गई है. पुलिस ने इस मामले में त्रिरुवल्ला के रहने वाले भगावल सिंह और उसकी पत्नी लीला और एक अन्य आरोपी शिहाब को हिरासत में लिया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, महिलाओं को एर्नाकुलम से तस्करी कर लाया गया था, दोनों की हत्या तिरुवल्ला में की गई. शिहाब पर कथित तौर पर महिलाओं को लालच देकर तिरुवल्ला लाने का आरोप है. वहीं, भगावल सिंह और उसकी पत्नी लीला पर दोनों महिलाओं की बलि देने का आरोप है. पुलिस कमिश्नर सी एच नागाराजू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महिलाओं का सिर काट कर हत्या की गई है और उनके शरीर को पठानमथिट्टा के एलंथूर में दफनाया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस कमिश्नर सी एच नागाराजू ने बताया कि महिलाओं की बलि का मुख्य उद्देश्य दंपति द्वारा आर्थिक समृद्धि पाने की चाह थी. उन्होंने बताया कि कपल और एजेंट ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, महिलाओं की हत्या बेरहमी से की गई. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी कपल वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे और उन्होंने भगवान को खुश करने और संकट से बाहर आने के लिए महिलाओं की बलि देने का फैसला किया. उन्होंने महिलाओं की हत्या कर शवों को दफना दिया.

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This