Delhi News, गोविंदपुरी इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
नई दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता। गोविंदपुरी इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपित पिता उनकी मां के घर से जाते ही उनके साथ छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी मां बाहर नौकरी करती है। जबकि पिता अक्सर घर पर ही रहता है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि आरोपित पिता उनकी मां के जाते ही अपने कपड़े उतार लेता है और उनके सामने अश्लील हरकतें करता है। अगर वह घर से बाहर जाती है, तो उनके साथ मारपीट करता और खाना भी नहीं खाने के लिए देता। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपित पिता रोज रात को बिना कपड़ों के सोता है। अगर उनकी मां विरोध करती है तो बच्चों के सामने ही उसकी भी पिटाई करता है। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479