Facebook पर की दोस्ती और शादी का झांसा दे तलाकशुदा महिला से 3 साल तक बनाए शरीरिक संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाया

कानपुर के कल्याणपुर में रहने वाली तलाकशुदा महिला की फेसबुक पर पुखरायां कानपुर देहात के युवक से दोस्ती हुई।

कानपुर, जागरण संवाददाता। फेसबुक पर दोस्ती के बाद तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने महिला का गर्भपात भी करा दिया और शादी का दबाव बनाने पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित करने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है। कल्याणपुर निवासी तलाकशुदा महिला की तीन साल पहले फेसबुक के जरिए कानपुर देहात के पुखरायां निवासी राहुल यादव से दोस्ती हुई थी। इसके बाद राहुल ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की और उससे मिलने लगा। वह पुखरायां से कल्याणपुर भी उसके घर आने-जाने लगा और उससे शरीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर राहुल ने तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने गर्भपात भी करवाया। उसने जब राहुल पर शादी का दबाव बनाया तो शादी से इन्कार करते हुए उसकी अश्लील फोटो व वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। इसके बाद उसकी असलियत सामने आने पर महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर शिकायत की है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This