भरतपुर समाचार: राजस्थान के भरतपुर में पुरानी रंजिश में दो गुटों में विवाद, फायरिंग में तीन की मौत

भरतपुर समाचार राजस्थान में भरतपुर के पथैना गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया।

 

जयपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता,ओम शुक्ला ।  राजस्थान में भरतपुर जिले के पथैना गांव में बृहस्पतिवार शाम को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के विजेंद्र सिंह (55), उसके दो पुत्रों हेमू (28) और किशन (24) की मौत हो गई। घटना में दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र व सत्येंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और मृतकों को अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजेंद्र का गांव के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान दोनों पक्ष पहले भी कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। बृहस्पिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पुरानी रंजिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।

Edited By : Rahman

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This