10 साल पहले महिला की अपनी छोटी बहन के पति के साथ हुआ था अवैध संबंध, पति ने देखा तो अब लिया बदला

पति ने 10 साल पहले अपनी पत्‍नी  को बहनोई के साथ आपत्तिजनक स्‍थति में पकड़ा था।

क्राइम इंडिया संवाददाता, भागलपुर। अपने और प्रेमी बहनोई के बीच में रोड़ा बन रहे पति शंभु मंडल (35) को तीन बच्चों की अधेड़ मां पुतुल देवी ने मौत के घाट उतरवा दिया। 10 साल पहले पुतुल का अपनी छोटी बहन के पति खवासपुर के सोनेलाल मंडल के साथ अवैध संबंध स्थापित हुआ, जिसे शंभु मंडल ने पकड़ लिया था। दूसरे दिन पंचायत बैठी और सोनेलाल को दंडित किया गया। उसने वादा भी किया कि अब कभी ऐसा नहीं करेगा लेकिन उनका मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। बीते 21 सितंबर को पुतुल बच्चों और पति को छोड़ चली गई। 10 दिन बाद लौटी तो पति ने पूछ लिया कि कहां गई थी। इस पर पुतुल ने उसे जमकर कूटा। फिर पंचायत बैठी और उसने खीझकर बहनोई सोनेलाल को बुला लिया। उसके साथ मिलकर बीती रात मिर्च के खेत में शंभु मंडल को बांस-बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला। दूसरे दिन लोगों ने खेत में जब शंभु मंडल की लाश देखी तो हल्ला मच गया। अब पुतुल पुलिस की गिरफ्त में है। एकचारी दियारा थानाक्षेत्र के छोटी चटैया गांव में सुबह लोग बहियार खेतों की तरफ गए तो गांव के शंभु मंडल का शव देख सन्न रह गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आकर शव को बरामद किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजवाया। घटना के बाबत मृतक के भाई उपेंद्र मंडल के फर्द बयान पर मृतक की पत्नी पुतुल देवी, पत्नी का बहनोई खवासपुर निवासी सोनेलाल मंडल व एक अन्य के खिलाफ भाई की हत्या का मामला दर्ज करा दिया। तीनों छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता की लाश से लिपटकर रो रहे थे। पुलिस को भटकाने के लिए पुतुल भी रो रही थी। इंस्पेक्टर आरआर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने घटना में हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। घटनास्थल से लाठी और चप्पल भी बरामद किए गए हैं। सोनेलाल मंडल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This