नूरजहां लड़कियों से वीडियो काल पर अश्लील चैट भी करवाती थी। विज्ञापन वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जारी करती थी।
पटना, क्राइम इंडिया संवाददाता नज़ीम अशरफ़। बोरिंग रोड में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने वाली नीलू खान उर्फ नूरजहां लड़कियों से वीडियो काल पर अश्लील चैट भी करवाती थी। उसने कई वेबसाइट भी बना रखी है, जिसका विज्ञापन वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जारी करती थी। उसमें लड़कियों की गंदी तस्वीरें और वीडियो अपलोड होती थी। जब कोई व्यक्ति उन लड़कियों से बात करने की इच्छा जताता तो उससे खाते में यूपीआइ के जरिये रुपये जमा करवाए जाते थे। बस एक शर्त पूरी करते ही उसके मोबाइल नंबर पर लड़कियां वीडियो काल कर अश्लील चैट करती थीं। पुलिस नीलू और उसके बेटे लकी की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ कि नीलू के पटना में कई ठिकानों पर देह व्यापार का संचालन करा रही थी। वह सात दिनों के लिए ठेके पर कोलकाता और असम से लड़कियों को बुलाती थी। इसके बाद उनसे देह व्यापार कराती थी। प्रत्येक ग्राहक के हिसाब से लड़कियों को अलग से कमीशन भी मिलता था। पुलिस बैंक अकाउंट और नीलू व लकी के मोबाइल की काल रिकार्ड खंगाल रही है। इससे ग्राहकों और दूसरे प्रदेशों के दलालों का पता चल पाएगा। एसके पुरी थाने की पुलिस ने बाेरिंग रोड स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट के मार्केट में संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया था। मौके से तीन ग्राहकों और जिस्मफरोशी करने वाली तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहां से पुलिस को ढाई लाख रुपये नकद भी बरामद हुए थे। पुलिस ने दुकान को सील कर दिया। कार्रवाई से पहले संचालिका नीलू खान और उसका बेटा लकी फरार हो गए थे।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74478