यूपी कानपुर : अश्लील वीडियो बना 4 साल तक छात्रा से दुष्कर्म करते रहे सगे भाई,
कानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता,ओम शुक्ला। बिधनू में चार साल पहले स्कूल के शौचालय में युवक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उसे प्रचलित करने की धमकी देकर बड़े भाई के साथ मिलकर छात्रा से कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पिछले महीने स्वजन ने छात्रा की शादी तय की तो आरोपितों ने शादी तोड़ने के लिए वर पक्ष को वीडियो दिखा दिया जिससे स्वजन को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने आरोपित भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। बिधनू निवासी महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी चार साल पहले एक स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। आरोप है कि तौधकपुर गांव के पवन कुमार पासवान ने स्कूल के शौचालय में चोरी-छिपे बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित करने की धमकी देकर बड़े भाई अमन के साथ मिलकर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बनाई। आरोपित भाई चार साल तक किशोरी का शारीरिक शोषण करते रहे और वह बदनामी के डर से शांत रही। पिछले महीने उसकी शादी यह कहकर तय की गयी कि उसके बालिग होते ही शादी कर दी जायेगी। आरोप है कि शादी तय होते ही पवन ने शादी तोड़ने के लिए बेटी के अश्लील वीडियो और फोटो वर पक्ष को दिखा दिये तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। स्वजन ने बेटी से पूछा तो वह फफक रो पड़ी और आपबीती बतायी। जिसके बाद मां ने थाने पहुंचकर आरोपित भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर गुरुवार देर रात पवन को गिरफ्तार कर लिया जबकि अमन की तलाश की जा रही है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198