वीडियो काल पर पति से बात करते समय विवाहिता सऊदी जाने की जिद कर रही थी. फिर हुई दर्दनाक मौत

पति से वीडियाे काल पर बात करते-करते समय प्रयागराज के पूरामुफ्ती की एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी।

प्रयागराज, क्राइम इंडिया संवाददाता। एक महिला की जिद ने उसकी जान ले ली। उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी। इस समय पति सऊदी में है। मोबाइल पर वीडियो काल कर पति से बात कर रही थी। अचानक उसने पति से कहा कि उसे भी सऊदी ले जाए वरना वह जान दे दी। यह कहते हुए वह फंदे पर लटक गई। फिर दर्दभरा अंत हो गया। परिवार के लोग इस हादसे से सदमे में हैं। पति से वीडियाे काल पर बात करते-करते समय प्रयागराज के पूरामुफ्ती की एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। बातचीत के दौरान उसने पति से कहा कि वह यहां आए और अपने साथ सऊदी ले चले। अन्यथा वह जान दे देगी। यह कहते हुए उसने खुदकुशी कर ली। पूरामुफ्ती पुलिस ने मृतका की मां और बड़ी बहन से पूछताछ की तो इस बात की जानकारी हुई। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के ग्लास फैक्ट्री के पास की घटना है। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर की रहने वाली 30 वर्षीया जरीना पुत्री जिलानी की शादी इसी वर्ष मई माह में गांव के ही अफजल के साथ हुई थी। विवाह के चंद दिन बाद ही वह सऊदी चला गया। जरीना का पिता जिलानी पूरामुफ्ती क्षेत्र में कपड़े की फेरी लगाता है और यहीं ग्लास फैक्ट्री के पास मकान में रहता है। जरीना, उसकी मां और बड़ी बहन भी यहां आकर रहने लगीं। पिछले दिनों जरीना ने अफजल को वीडियो काल किया। उस समय उसकी मां और बड़ी बहन वहां पर बैठी थीं। बातचीत करते हुए उसने अफजल से कहा कि जल्दी से यहां आ जाओ और उसे अपने साथ सऊदी ले चलो, अन्यथा वह फंदे से लटककर जान दे देगी। बातचीत करते हुए वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद अफजल ने अपनी सास के मोबाइल पर फोन कर कहा कि जरीना फोन नहीं उठा रही है। वह कमरे में फंदा लगा रही है। यह सुनते ही उसकी मां कमरे में पहुंची तो वहां जरीना की लाश पंखे के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विवाह के बाद वह लगातार पति से सऊदी ले चलने की बात कहती थी। लेकिन किन्हीं कारणों से अफजल उसे साथ नहीं ले जा रहा था। संभवत: इसी कारण उसने खुदकुशी की है।

Edited by : Rahman

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This