पश्चिम बंगाल: टीएमसी के बर्दवान कार्यालय से झोले में रखा बम बरामद
West Bengal क्राइम इंडिया संवाददाता: पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना के अमरपुर में शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी पार्टी कार्यालय से झोले में रखा बम बरामद किया गया. बम की जानकारी होने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह बैग किसने यहां छिपाकर रखा है. बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी हीरू शेख का यह घर है, जहां टीएमसी का अस्थायी कार्यालय है. बताते चलें कि कार्यालय में कोई खिड़की नहीं है. ऐसे में कहा जा रहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति उक्त कार्यालय में पहुंचकर बमों को नहीं रख सकता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि तृणमूल के किसी कार्यकर्ता अथवा नेता द्वारा बम से भरा बैग है, यहां पर छिपा कर रखा गया था. इस मामले को लेकर उक्त कार्यालय को पुलिस ने घेराबंदी कर लिया है. बम स्क्वायड टीम को सूचना दी गई है. टीम मौके पर पहुंच गई है. बम स्क्वायड टीम उक्त बमों को निष्क्रिय करने में जुट गई है. बताते चलें कि कार्यालय में कोई खिड़की नहीं है. ऐसे में कहा जा रहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति उक्त कार्यालय में पहुंचकर बमों को नहीं रख सकता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि तृणमूल के किसी कार्यकर्ता अथवा नेता द्वारा बम से भरा बैग है, यहां पर छिपा कर रखा गया था. इस मामले को लेकर उक्त कार्यालय को पुलिस ने घेराबंदी कर लिया है. बम स्क्वायड टीम को सूचना दी गई है. टीम मौके पर पहुंच गई है. बम स्क्वायड टीम उक्त बमों को निष्क्रिय करने में जुट गई है.
Edited By : Rahman











Total Users : 71584
Total views : 73092