हिसार में पुजारी की बेटी से घर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मां ने डाक्टर से चेक करवाया तो बेटी गर्भवती मिली।
हिसार, क्राइम इंडिया संवाददाता। हिसार के गांव निवासी एक युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 16 फरवरी को उसकी माता मायके में गई हुई थी। उसके घर में शनि का मंदिर है और उसके पापा पुजारी हैं। उसके पापा के पास लोग आते जाते रहते है। एक दिन लाडवा का रहने वाला अमित उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह रोने लगी तो आरोपित वहां से चला गया। करीब दो महीने बाद अमित दाेबारा उनके घर पर आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपित ने कई बार दुष्कर्म किया। तंग आकर उसने अपने माता को आपबीति बताई। उसकी माता उसे चैक करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। डाक्टर ने चैक किया तो वह गर्भवती निकली। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे कहा था कि उसने इस बारे किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जागरण संवाददाता, हिसार। अगस्त 2020 में हांसी क्षेत्र के गांव में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छत पर सोते समय छेड़खानी करने के दोषी गांव चानौत निवासी मनोज उर्फ विनोद को एडीजे राजेश मेहता की अदालत ने दो साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में आठ अगस्त 2020 को पीड़िता किशोरी की माता ने हांसी के महिला थाना में केस दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की माता ने बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। करीब छह महीने से आरोपित विनोद उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था और उसकी बेटी का आते-जाते समय पीछा करता था। उसकी बेटी पर अभद्र टिपप्णियां करता था और आपत्तिजनक इशारे करता था। आरोपित युवक को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह अपनी हरकताें से बाज नहीं आया। सात अगस्त 2020 की रात को वह और उसकी बेटी छत पर सो रहे थे। उस दौरान आरोपित युवक उनकी छत पर आ गया और सोई हुई उसकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। आरोपित ने उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी बेटी उठ गई और उसने शोर मचाया तो उसकी आंख खुली। उसने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198