पति अस्पताल में था और महिला ने कर दी घर की ‘सर्जरी’…., मुजफ्फरपुर पुलिस को युवक ने बताई पूरी बात

Bihar crime बिहार के मुजफ्फरपुर शहर से जुड़ा हुआ है मामला। पीड़ित युवक वैशाली जिले का रहने वाला है और वह एक निजी अस्पताल में काम करता है।

मुजफ्फरपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मुहल्ले से एक महिला के बेटे के साथ गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना उस समय हुई जब उसका पति ड्यूटी पर अस्पताल गया हुआ था। सूचना मिलने के बाद घर लौटे युवक ने घर की स्थिति देखकर जो बात कही है वह सामान्य अपहरण की बात नहीं लगती है। यह प्रेम प्रसंग का मामला है या नहीं, पुलिस जांच पूरी होने से पहले इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। खोजबीन में पता नहीं चलने पर पति चंदन कुमार ने सदर थाने में अपहरण की प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • अस्पताल कर्मी की पत्नी व बच्चा अगवा, गुजरात में मिला लोकेशन
  • प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच, खंगाले जा रहे मोबाइल काल डिटेल्स
  • दूसरे प्रदेश जाने के लिए आइजी से अनुमति लेकर सदर थाने की पुलिस होगी रवाना

दिए गए आवेदन में कहा कि वैशाली जिले के मूल निवासी चंदन शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। बीबीगंज में उसका डेरा है। पांच अक्टूबर को उनकी पत्नी व दो वर्ष का बेटा बाजार गए थे। इसके बाद वे दोनों घर नहीं लौटे। इस बीच उनके रिश्तेदार जब घर पर आए तो दरवाजा खुला व किसी को नहीं देख हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी चंदन को दी। सूचना पर वे अस्पताल से घर लौटे। छानबीन में पता चला कि घर में रखे गए एक लाख रुपये व जेवर भी नहीं है। इसके बाद वह परेशान हो गए। महिला के मोबाइल पर काल किया तो बंद बता रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की। इसमें महिला का लोकेशन गुजरात में है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला खुद से घर से निकल गई है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर महिला व बच्चे की सकुशल बरामदगी की कवायद में जुटी है। इधर, घटना को लेकर महिला के स्वजन चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि दूसरे प्रदेश में लोकेशन मिला है। इसके लिए आइजी से अनुमति लेकर टीम यहां से रवाना होगी। जेवर व रुपये लेकर महिला के गायब होने के मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This