रास्‍ते में की अश्‍लील हरकत, रोक कर करने लगा गंदी बातें; पटना में 10वीं की छात्रा ने खत्‍म कर ली जिंदगी

मोकामा पटना, क्राइम इंडिया संवाददाता। पटना की एक लड़की लफंगों की करतूत के कारण इस तरह आजिज हुई कि उसने अपनी जिंदगी ही खत्‍म कर डाली। मामला मोकामा क्षेत्र से जुड़ा है। मोर हाई स्‍कूल में 10वीं की छात्रा ने पहले तो लफंगे के कारण कोचिंग जाना बंद किया। फिर उसका स्‍कूल जाना भी छूट गया और आखिर में उसे अपनी परीक्षा तक छोड़नी पड़ी थी। मृतका के पिता ने बताया कि कोचिंग या स्कूल जाने के दौरान थाना क्षेत्र के ही मोर पूर्वी टोला निवासी गुड्डू सिंह का पुत्र अंकुश कुमार लंबे समय से बुरी नीयत से छात्रा का पीछा करता था। दिनोंदिन अंकुश कुमार का हौसला बढऩे लगा और कुछ दिन पूर्व रास्ते में वह छात्रा से गंदी-गंदी बात और अश्लील हरकत करने लगा। जब तक आसपास के लोग और वो वहांं पहुंचे, तब तक वह भाग निकला। करीब एक माह पूर्व जब छात्रा परीक्षा देने हाई स्कूल जा रही थी तो रास्ते में अंकुश कुमार ने फिर से अश्लील हरकत करते हुए छेडख़ानी की। इस वजह से छात्रा आगे परीक्षा देने नहीं गई। इस संबंध में उन्होंने अंकुश के पिता गुड्डू सिंह से जब शिकायत की तो उन्होंने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। लेकिन करीब 10 दिन पहले जब छात्रा पूजा करने मोर भगवती स्थान जा रही थी, तो अंकुश ने फिर उसका पीछा किया और बर्बाद करने की धमकी दी। मृतका के पिता ने बताया कि लोकलाज के डर से इस संबंध में उन्होंने पुलिस थाने में आवेदन नहीं दिया था।अंकुश कुमार के डर से छात्रा परेशान और भयभीत रहती थी। घर से उसका कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया था। अंकुश अपने दो-तीन और दोस्तों के साथ उनके घर के आसपास मंडराते रहता था। इन सब से ऊबकर छात्रा कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटक गई। घरवालों ने जब उसे पंखे से लटके देखा तो तत्काल उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This