हैवानियत की दास्‍तां, 13 की बेटी से पिता ने किया दुष्‍कर्म, टीचर को सुनाई आपबीती

पानीपत में हैवानियत का मामला सामने आया है। 13 साल की बेटी से उसके पिता ने दुष्‍कर्म किया। 

इसराना पानीपत, क्राइम इंडिया संवाददाता। पानीपत में एक पिता ने रिश्‍ते को कलंकित किया है। अपनी ही बेटी के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने 13 साल की बेटी के साथ दुष्‍कर्म किया। मामला इसराना के एक गांव का है। थाना इसराना के एक गांव में कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पोक्सो एक्ट-6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्कूल के हेड मास्टर की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को यह कार्रवाई की है। छात्रा की मां ने भी बेटी साथ देते हुए पुलिस को बताया कि पति द्वारा गलत काम की जानकारी बेटी ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि गांव की एक 13 वर्षीय लड़की स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। कुछ दिन पूर्व इस छात्रा ने स्कूल की महिला टीचर के सामने बताया था कि उसके पिता ने 26 सितंबर व सात अक्टूबर को दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत में हेडमास्टर ने कहा कि महिला शिक्षक ने छात्रा द्वारा बताई गई घटना की पूरी जानकारी उसे दी थी। स्कूल के मुखिया होने के नाते इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित में शिकायत दे रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी में छात्रा की मां का भी बयान भी जोड़ा है। मां ने पुलिस को बताया कि लड़की ने उसके पिता द्वारा गलत काम करने की बात बताई थी। महिला ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपना बयान अंकित करवाया है। शनिवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित थाना पुलिस स्कूल में छात्रा से पूछताछ के लिए पहुंची थी। यहां एक शिक्षिका ने कहा था कि छात्रा ने करीब तीन सप्ताह पूर्व उससे बता दिया था कि उसका पिता अलग -अलग समय में उसके साथ गलत काम कर चुका है। समिति के सदस्य सोमवार को पुन: छात्रा की काउंसलिंग कर सकते हैं।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This