मधुबनी में नाबालिग लड़की से सात लड़कों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Bihar crime मधुबनी जिले के जयनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार।

जयनगर, क्राइम इंडिया संवाददाता। जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर जयनगर थाना पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। बांकी चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल और 164 का बयान दर्ज कराने के लिए मधुबनी ले जाया गया है। लड़की के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आरोपितों द्वारा लड़की को मोबाइल पर किसी काम से एक स्कूल में बुलाया और बारी बारी से सात लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना में शामिल तीन आरोपित गांव के ही मो तौसीफ, मो रब्बानी और मो अफजल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। बांकि चार आरोपितों को गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो गांव में वायरल होने पर जयनगर थाना पुलिस हरकत में आई। शनिवार की देर शाम कोरहिया जाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जयनगर थाना लेकर आई।आरोपितों के स्वजनों द्वारा पीड़िता और उसके स्वजनों को प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का भी दबाव डाला गया।आरोपित और उसके स्वजनों द्वारा मामले को रफा दफा करने का भी प्रयास किया गया। बड़ी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह नाबालिग के पिता द्वारा सात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। बांकि चार अन्य आरोपित फरार बताया जाता है। जिसे गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा।घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This