लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम में वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमतीनगर स्थित जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा ने चार लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, जब इसकी शिकायत उन्होंने आश्रम के महंत से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर डीसी मिश्रा के मुताबिक, वृद्धा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह मथुरा स्थित एक आश्रम से आयी थी। उसके बाद से यहां रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आश्रम में उसके साथ एक और महिला थी। वह बीते चार अक्टूबर को पारिवारिक काम से बनारस चली गई थी। उसी रात उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। सुबह उठी तो सारे कपड़े अस्त-व्यवस्त थे। बदहवास हालत में थी। पीड़िता ने आश्रम के दुर्वासा, बड़े मौनी, मोहनदास और छोटे मौनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत महंत हनुमानदास से की। महंत ने शिकायत सुनने के बाद उसे धमकी दी और कहा कि यहां रहोगी तो यह सब करना पड़ेगा। अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार दिया जाएगा। किसी को तुम्हारा शव भी नहीं मिलेगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो बना लिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर एक साल में करीब एक लाख रुपये और कुछ जेवर ऐंठ लिए। प्रताड़ना से त्रस्त होकर पीड़िता ने घरवालों को जानकारी दी और आरोपित के खिलाफ गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि आरोपित युवक का नाम हिंदाल है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। दुष्कर्म की घटना करीब एक साल पुरानी है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198