Kolkata Crime News: फ्लैट में किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, धारदार हथियार से शरीर पे किये वार

एनसीआरबी के आंकड़ों महिलाओं के लिए सुरक्षित कहे जाने वाले कोलकाता में एक किशोरी के साथ छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला बुधवार को सामने आया है।

कोलकाता, क्राइम इंडिया संवाददाता। एनसीआरबी के आंकड़ों महिलाओं के लिए सुरक्षित कहे जाने वाले कोलकाता में एक किशोरी के साथ छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला बुधवार को सामने आया है। यह भयानक घटना महानगर के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के सोदपुर कलीताला स्थित एक फ्लैट में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त किशोरी अपनी एक सहेली के साथ उसी इलाके की एक चाय की दुकान पर गई थी। वहां से उसे एक फ्लैट में ले जाया गया। कथित तौर पर वहां छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना का मुख्य आरोपित अरूप सेनगुप्ता उर्फ पुटु को बताया गया है। हरिदेवपुर थाने की पुलिस अब तक मुख्य आरोपित समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि पीड़िता की मां नहीं है। पिता की घड़ी की दुकान है। एक बहन है उसकी शादी हो चुकी। किशोरी मंगलवार की शाम घर से निकली थी और सुबह करीब पांच बजे घर लौटी है। उसके पिता कापी परेशान थे। घर लौटने पर बच्ची रोने लगी तो तब जाकर पूरी घटना का पता चला। उसने पूरे मामले को पड़ोसियों और पिता को बताया। इसके बाद थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने प्राथिमकी दर्ज कर तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर घोला में शुक्रवार की रात कुछ बदमाशों ने एक युवती को जबरन पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। युवती ने खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया। तभी बदमाशों ने युवती के शरीर पर धारदार हथियार से गला समेत शरीर पर कई वार किए। उसके बाद युवती को आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This