पति को बाजार में छोड़कर थाने पहुंची महिला ने दारोगा से कहा, मां ने बुढ्ढे से कराई शादी- नहीं रहूंगी साथ

गोरखपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। पति को छोड़कर भटहट कस्बे से गायब हुई महिला सोमवार को पुलिस चौकी पर पहुंची। मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए दारोगा से उसने कहा कि जबरन दोगुने उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी कराई गई है। वह उसके साथ नहीं रहेगी। समझाने के बाद भी महिला के राजी न होने पर चौकी प्रभाीर ने महिला को मां के साथ मायके भेज दिया। रविवार की सुबह महिला के कहने पर उसका पति श्यामदेउरवा उसकी बहन के घर जाने के लिए निकला था। भटहट कस्बे में पहुंचकर उसके पति ने महिला को एक दुकान पर बैठाकर बाजर में सामान लेने के लिए चला गया। जब वह वापस लौटा तो देखा की महिला गायब थी। इसके बाद पति ने पुलिस चौकी पर महिला के गायब होेने की शिकायत की थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही थी की सोमवार को गायब महिला पुलिस चौकी पर पहुंच गई। पहले से मौजूद मां के सामने महिला ने पुलिस से कहा की उसकी मां पैसे की लालच में अधिक-अधिक उम्र के पुरुषों के साथ शादी कराती रही है। इस बार भी मां ने दोगुने उम्र के व्यक्ति के साथ शादी करा दी हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी ने बताया कि युवती को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया है। पति के साथ नही रहने का निर्णय करने के लिए वह स्वतंत्र हैं। खोराबार क्षेत्र के गांव की शादीशुदा गर्भवती युवती ससुराल से मायके पहुंची और अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती की मां ने बगल के गांव के एक युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी है। मां ने तहरीर में कहा है कि 12 अक्टूबर 2022 को ससुराल से विदा कराकर मायके ले आए थे। वह गर्भवती थी। पड़ोस के गांव का युवक उसे भगा ले गया है। युवक के घर पूछ-ताछ करने गयी तो युवक के परिजन गाली एवं धमकी देकर भगा दिए। इस संबंध में एसआई संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। युवती विवाहित महिला है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This