जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी साली, छह माह की गर्भवती है युवती, बुलंदशहर में महिला सेल तक पहुंचा मामला

बुलंदशहर, क्राइम इंडिया संवाददाता। पति-पत्नी के बीच साली के आने से मामला महिला सेल तक पहुंच गया। साली अपने जीजा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। वह छह माह की गर्भवती है। महिला सेल में खुर्जा क्षेत्र का मामला सामने आया है। इसके अनुसार एक युवती अपनी बहन की ससुराल में रहने आई थी। इसी बीच युवती का अपने जीजा प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवती छह माह की गर्भवती हो गई। अब युवती अपने जीजा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। वहीं युवती का जीजा अपनी पत्नी के साथ ही रहने की मांग कर रहा है। छह माह की गर्भवती अब अपनी बहन के पति के साथ ही रहना चाहती है। साथ ही उसकी बहन उसे अपने पति से दूर करना चाह रही है। दोनों पक्षों के बीच महिला सेल में मामला विचाराधीन है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। महिला सेल प्रभारी अरूणा राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। जल्द ही मामले की स्थित स्पष्ट हो जाएगी। नगर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र बताया कि उसकी शादी एक साल पहले अलीगढ़ में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग को कर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। गत 22 सितंबर को वह ससुराल में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पीड़िता का जेठ उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर ही आरोप लगाते मारपीट कर घर निकाल दिया।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This