लुधियाना में दुष्कर्म : पड़ोसी ने 12 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, कमरे में छोड़ काम पर गई थी मां

 लुधियाना, क्राइम इंडिया संवाददाता।  शहर के डिवीजन नंबर 6 एरिया के अधीन आते चेत सिंह नगर में 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है। वह बच्ची को कमरे में छोड़कर काम पर गई थी। इसी दौरान कमरे में उनके ही पास के बेड़े में रहने वाला अकाश कुमार आया और उसने बच्ची से जबरन दुष्कर्म किया। लड़की का अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। पुलिस ने अकाश निवासी चेत सिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मधुबाला ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापामारी की जा रही है। गाैरतलब है कि औद्याेगिक शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लुधियाना। शहर के शिमलापुरी इलाके में एक व्यक्ति से उसकी पत्नी बनकर शख्श से चैट करता रहा। बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए वह उसे पचास लाख रुपये मांग रहा था। पुलिस को दी शिकायत में खुसकरण ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण अपने मायके रहती है। एक शख्श ने इंस्टाग्राम पर आइडी बनाई और उसके साथ उसकी पत्नी बनकर बातें करने लगा। बाद में उसने उसकी यह सारी बातें लीक करने की धमकी देकर उससे पचास लाख रुपये मांगे और बलैकमेल करने लगा। पुिलस ने अमृतपाल सिंह निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर के खिलाफ के दर्ज किया है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This