प्रेमी की खातिर उजाड़ा सुहागः लुधियाना में महिला ने आशिक के साथ मिलकर पति काे मार डाला, वारदात के बाद फरार

लुधियाना, क्राइम इंडिया संवाददाता: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार में न तो उम्र देखी जाती है और न ही जाति-धर्म, लेकिन प्यार को पाने के लिए अगर साजिश रची जाए तो इसका परिणाम बेहद खौफनाक होता है। पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में एक ऐसा मामला सामने आया है कि आपके राेंगटे भी खड़े हाे जाएंगे। यहां फुल्लांवाल के रहने वाले एक युवक को जब अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता लगा तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान सुरिंदर (32) के रूप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने मृतक की बहन उत्तर प्रदेश निवासी सुधा देवी की शिकायत पर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान गुड़िया देवी और जवद्दी निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह कहा कहना है कि सुरिंदर की शादी आरोपित गुड़िया के साथ 2013 में हुई थी। गुड़िया का शैलेंद्र के साथ प्रेम संबंध था। जब इस बात का पता उसके पति को लगा तो घर में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जान से मार देने की योजना बना डाली। वह इसमें सफल भी हाे गई। महिला ने 14 अक्टूबर को सुरिंदर के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया था। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वह अभी गिरफ्त से दूर है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This