Crime News: डॉक्टर ने शादी का वादा करके मरीज की बेटी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पिता की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

क्राइम इंडिया संवाददाता: ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज की बेटी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर ठगने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का छात्र है, उसे मंगलवार को भुवनेश्वर-कटक आयुक्तालय महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डॉक्टर की गिरफ्तारी 26 साल की युवती के पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद की गई थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में पश्चिम बंगाल की एक अन्य महिला से सगाई कर ली। पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि कथित पीड़िता दो साल पहले डॉक्टर से मिली थी, जब उसके पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया, ‘आरोपी ने एम्स, भुवनेश्वर से पिता को इलाज के बाद छुट्टी देते समय युवती का फोन नंबर ले लिया था और बाद में कईं बार उसे छात्रावास पर बुलाया करता था। अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This