यूपी: गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी, बंधक बनाकर 2 दिन तक गैंगरेप

UP, क्राइम इंडिया संवाददाता: यूपी के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला का 2 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है। महिला दिल्ली की रहने वाली थी और उसका गाजियाबाद में 5 युवकों ने गैंगरेप किया है और दिल्ली के निर्भया केस की तरह दरिंदगी की है। आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ भी बहशीपन किया है। इसके बाद आरोपी महिला को सड़क के किनारे फेंककर भाग गए। जब महिला सड़क के किनारे बोरी में मिली तो उसकी हालत बेहद बुरी थी। महिला का दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने दीनू, जावेद, शाहरुख, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ हो रही है। पीड़ित महिला के भाई ने बताया है कि ये मामला 16 अक्टूबर का है। मेरी बहन मेरी बर्थडे पार्टी में आई थी और पार्टी के खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर उसे छोड़कर आ गया था। यहां मेरी बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी लेकिन रात साढ़े 11 बजे के करीब मुझे भांजे ने फोन पर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद से हमें उसका कुछ पता नहीं लगा। वहीं पुलिस FIR में जो जानकारी है, उसके मुताबिक पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठा ले गए। जिसके बाद महिला को 2 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और गैंगरेप किया गया। इसके बाद ये लोग महिला को बोरे में बंद करके फेंककर चले गए। इस मामले में गाजियाबाद के SP सिटी निपुण अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में महिला ने बताया है कि जो लोग इनको रास्ते से ले गए थे, उनमें से कुछ पहले से इनके परिचित थे। 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से ये जानकारी मिली थी कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी हुई है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है.

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This