बिहार में सास की करतूत बताने डीएम के पास पहुंची बहू, खुली पोल तो गंवानी पड़ी सरकारी नौकरी

शेखपुरा, क्राइम इंडिया संवाददाता। सास और बहू के बीच अनबन होना आम बात हो गई। छोटी-छोटी बातों पर थोड़ी बहुत नाराजगी होती रहती है। बातें होती हैं तो मामला भी शांत हो जाता है। कभी एक-दूसरे पर आंख तरेरने वाली दो महिलाएं फिर अच्छी दोस्त भी बनती हैं। बिहार में सास और बहू के बीच झगड़े का एक अजीब मामला सामने आया है। शेखपुरा में घर में होने वाला विवाद इतना बढ़ा कि बहू ने शिकायत कर अपनी सास की नौकरी ही ले ली। दरअसल, सास-बहू के घरेलू झगड़े में सास को अपनी सरकारी नौकरी गंवानी पड़ी। यह मामला जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय किशनपुर से जुड़ा है। बहू रिंकू कुमारी ने डीएम को आवेदन देकर अपनी सास उर्मिला कुमारी पर फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शेखपुरा के जिलाधिकारी ने अपने स्तर से इसकी जांच कराई। जब मामले का पता लगाया गया तो बहू की सास के खिलाफ की गई शिकायत सही निकली। ऐसे में घर के अंदर होने वाला विवाद जब प्रशासन के पास पहुंचा तो सास को सरकारी नौकरी भी गंवानी पड़ी। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ अरुण कुमार ने बताया सास उर्मिला कुमारी ने सत्र 1984-86 में इंटर पास किया है और उसी बीच 1985-87 के सत्र में शिक्षक प्रशिक्षण भी किया है। जांच में आरोप सही मिलने के बाद नियोजन इकाई के सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी को उर्मिला कुमारी का नियोजन रद करने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि सास और बहू के बीच अक्सर कुछ मामलों को लेकर घर में विवाद होता था। बहू को सास के फर्जीवाड़े के विषय में पता चला तो उसने सबक सिखाने की सोची। अब उर्मिला कुमारी की सरकारी नौकरी चली गई है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This