गोरखपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। झंगहा क्षेत्र के लकड़िहां गांव के एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृत महिला के पिता की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने पति पवन निषाद, सास, पवन की मौसी, बड़े भाई, और बड़ी बहन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पति और सास ज्ञानमति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृत महिला के पिता गगहा थाना के ग्राम अस्थौला के मडिहवा निवासी बेचन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मेरी पुत्री रबिता की शादी झंगहा थाना के ग्राम लकड़िहां निवासी पवन निषाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पवन और उसका पूरा परिवार मेरी पुत्री को दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारपीट भी होती थी। इसकी शिकायत पुत्री द्वारा कई बार मुझसे की गई। बीती रात भी दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पवन ने अपनी पत्नि रबिता की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। झंगहा थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास समेत अन्य स्वजन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है। महिला की लज्जा भंग करने के लिए हमला करने का आरोप सिद्ध पाए जाने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चंद्रा ने खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर टीकर,बड़का भठवा टोला निवासी अभियुक्त जीतन केवट को एक साल के कारावास से दण्डित किया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी नाग भूषण पाठक का कहना था कि घटना 22/23 जून 1995 की रात करीब दो बजे की है। वादी की पत्नी घर में सोई हुई थी। वादी बाहर बरामदे में सोया था। अभियुक्त जीतन केवट वादी के घर के अंदर घुस गया और वादी के पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए हमला कर दिया।
Edited By : Rahman











Total Users : 72357
Total views : 74198