रिश्ते शर्मसार : बच्चा न होने पर पति ने पत्नी को दोस्त के सामने परोसा

कानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। सचेंडी क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। संतान न होने पर उसने पत्नी को अपने ही दोस्त के सामने परोस दिया। यही नहीं पति ने पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो भी खुद इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ घरेलू हिंसा, आपराधिक षड्यंत्र करना, दुष्कर्म आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, उनके कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर पति आए दिन ताने मारता और मारपीट करता था। वह चुपचाप यह सब बर्दाश्त करती रही। इस दौरान वह घर पर अपने दोस्त को ले आया और जबरन उससे दुष्कर्म करा अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे पति ने ही प्रचलित भी कर दिया। पत्नी के विरोध पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। बुधवार सुबह पीड़िता सचेंडी थाने पहुंची और पति और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ भैलामऊ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This